Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारनिगम के सफाई कर्मचारी की पिटाई

निगम के सफाई कर्मचारी की पिटाई

नागेश्वरधाम कॉलोनी में बिना बात के लड़ाई, थाने पहुंचा मामला…

उज्जैन। नगर निगम के एक सफाईकर्मी की कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। इससे निगम के सफाईकर्मियों में आक्रोश की स्थिति है। फिलहाल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सेंटपॉल स्कूल के पीछे नागेश्वरधाम कॉलोनी में पहले गेट के तिराहे पर यह घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुई।

जहां 25, हेलावाड़ी निवासी मोसिन पिता मोहम्मद हनिफ रोज की तरह सुबह साफ सफाई कर रहा था। इसी बीच अजय नागर नामक एक युवक उसके पास आया और गाली-गलौच करने लगा। मना करने पर उसने घूंसे मारना शुरू कर दिए। उसने हाथ में कड़ा पहन रखा था। इस कारण उसे चेहरे और हाथ में चोंट आई। निगम के नितिन पतोड़ और कृष्णपाल बोयत ने बीचबचाव किया। थाना चिमनगंज पुलिस ने अजय नागर के खिलाफ धारा 323, 294 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर