Advertisement

निधि को चौथी मंजिल से फेंकने वाले सूफियान का एनकाउंटर

लखनऊ के निधि गुप्ता हत्‍याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपी सूफियान को लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिफ्तार कर दिया है। लखनऊ पुलिस की दुबग्‍गा इलाके में सूफियान के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सूफियान पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और निधि की हत्या का आरोप लगाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि की हत्या के आरोपी सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी सूफियान पर निधि को छत से फेंकने का आरोप लगाया था।

निधि गुप्ता की मौत के बाद से सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लगातार लखनऊ पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लखनऊ पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमें सूफियान के पीछे लगी थी। सर्विलांस में सूफियान के फोन की आखिरी लोकेशन चौक में मिली थी। वहीं एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई थी। इस बीच उसके लोकेशन दुबग्गा इलाके में पता चली और टीम वहां पहुंच गई। जहां पुलिस टीम की सूफियान के साथ मुठभेड़ हो गई।

Advertisement

चौथी मंजिल से फेंका था नीचे

मृतका निधी गुप्ता के परिजनों के मुताबिक, निधी गुप्ता और पड़ोस में रहने वाले सूफियान के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घरवालों को मामले की जानकारी हुई तो वह विरोध करने सूफियान के घर पहुंच गए।

Advertisement

मृतका के पिता का आरोप है कि इसी दौरान सूफियान ने उनकी बेटी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी मौत हो गई। बता दें कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया था। इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी।

जब लड़की के घरवाले विरोध करने आरोपी के घर पहुंचे तो उस दौरान निधी छत पर चली गई थी। इसके बाद उसके पीछे सूफियान भी भागता हुआ छत पर चला गया था।

Related Articles

Write a review