Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारनेपाल के PM महाकाल दर्शन करेंगे, महाकाल लोक नहीं जाएंगे!

नेपाल के PM महाकाल दर्शन करेंगे, महाकाल लोक नहीं जाएंगे!

नेपाल के पीएम महाकाल दर्शन करेंगे, महाकाल लोक नहीं जाएंगे!

राज्यपाल भी आएंगे उज्जैन, पहले इंदौर जाएंगे प्रचंड

चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे प्रचंड

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड अपनी बेटी गंगा के साथ 2 जून को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं। वे सिर्फ महाकाल दर्शन करेंगे, महाकाल लोक नहीं जाएंगे लेकिन प्रशासन कोशिश कर रहा है कि उनके दौरे से पहले ही ये मूर्तियां नए सिरे से स्थापित कर दी जाएं। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आएंगे।

नेपाल के पीएम की इस यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट पर है, क्योंकि कांग्रेस महाकाल लोक में लगी मूर्तियां गिरने के बाद विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ रही। नेपाल के पीएम पहले इंदौर जाएंगे और वहां से संभवत: दोपहर करीब 1 बजे उज्जैन आएंगे। राज्यपाल पटेल भी उनकी अगवानी के लिए आएंगे।

नेपाल के पीएम प्रचंड चार दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। वे 1 जून को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे और उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। इसके पहले वे इंदौर में वेस्ट मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इधर, महाकाल लोक में नई मूर्तियां भी फाइबर की ही बनवाई जा रही हैं। कलेक्टर ने दावा किया है कि ये प्रतिमाएं 2 जून तक लग जाएंगी। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने नई मूर्तियों का काम तेज करवा दिया है। तैयार मूर्तियां लोक में लाई जाएंगी और काम शुरू कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि नेपाल के पीएम महाकाल दर्शन करने आ रहे हैं।

मुख्य बिन्दु

भारत और नेपाल के संबंध बहुत अच्छे हैं और मंदिर डिप्लोमेसी है।

पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब वे 2018 में काठमांडू दौरे पर पशुपतिनाथ मंदिर गए थे।

अप्रैल 2022 में नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत यात्रा के दौरान वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल के नाम से प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भी उसी मंदिर डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाते हुए महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर