Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान के तहत जल पात्र वितरित
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीपक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान के तहत जल पात्र वितरित

पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान के तहत जल पात्र वितरित

उज्जैन। साहित्यिक संस्था निर्झर द्वारा पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जल पात्र वितरित किए जा रहे हैं, ताकि पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में रविवार को नानाखेड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में जल पात्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था निर्झर के अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर ने कहा कि पक्षीगण प्रकृति का अनमोल उपहार है। इनकी सेवा प्रभु की सेवा के समान है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालकृष्ण जोशी पुष्प लता मरमट अलका पाटीदार, जानकी देवी भंवर, सरिता ठाकरे, दीपा सक्सेना, राजेंद्र श्रीवास्तव, बिरजू मालवीय आदि मौजूद रहे। यह जानकारी निर्झर संस्था के कार्यालय मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर