Advertisement

पटेल और साध्वी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

उज्जैन। चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी को दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की साजिश का भंडाफोड़ होने के बाद अब पुलिस ने प्रकरण के दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चार से अधिक जगहों पर दबिश दी लेकिन दोनों ही आरोपी हाथ नहीं आए। इस बीच निष्कासित महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महाकाल थाना पुलिस ने बनारस निवासी महिला की शिकायत पर इंदौर निवासी घनश्याम पटेल और पीपलीनाका गढ़कालिका मार्ग निवासी साध्वी मंदाकिनी पुरी के खिलाफ साजिश रचने की एफआईआर दर्ज की है। दोनों ही फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तीन दिन से सबूत जुटा रही पुलिस

साध्वी मंदाकिनीपुरी और घनश्याम पटेल की गिरफ्तारी से पहले ही पुलिस की कोशिश है कि दोनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित कर लिए जाएं। इसके लिए दत्त अखाड़ा परिसर के बाहर बने गुरुकुल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी जब्ती में लिए गए हैं। इन फुटेज में पटेल के साथ ही इंदौर निवासी एक अन्य शख्स भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा महिला को उज्जैन आने के लिए फोन पे के जरिए उसके बेटे को भेजे गए रुपए की जानकारी, महिला के बयान, फोन कॉल डिटेल ये सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हंै।

Advertisement

साध्वी का वीडियोभी वायरल: प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी बनाई गई साध्वी मंदाकिनीपुरी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में साध्वी मंदाकिनीपुरी कह रही हंै कि वह फिलहाल उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और जल्द ही उज्जैन पहुंचकर पुलिस की जांच में सहयोग करेंगी। साध्वी ने आरोप लगाया कि प्रभावशील लोगों द्वारा उन्हें इस प्रकरण में झूठा फंसाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review