पड़ोसी की छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने जहर खाया
उज्जैन। भेरूगढ़ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने पड़ोसी की छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भेरूगढ़ क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को परिजनों ने बीती शाम जिला अस्पताल में जहर खाने के बाद भर्ती कराया था।
उसकी बड़ी बहन शिल्पा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सागर थावरिया पिछले चार माह से छेड़छाड़ कर शादी के लिये दबाव बना रहा था।
परेशान होकर सागर थावरिया और उसके दोस्त संतोष शर्मा की भेरूगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया है।
पता पूछा और चाकू मार दिया
उज्जैन। शिप्रा नदी के बड़े पुल के पास बदमाश ने युवक से पता पूछा और चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। अनिल पिता कैलाश निवासी जूना सोमवारिया रात 10.30 बजे बड़े पुल के पास से गुजर रहा था तभी विजय बरगुंडा नामक बदमाश ने उसे रोककर पता पूछा और गाल पर चाकू मारकर घायल कर दिया।