Friday, June 9, 2023
Homeदेशपति-पत्नी ने बच्ची के साथ किया सुसाइड, दूसरी बेटी की हालत गंभीर

पति-पत्नी ने बच्ची के साथ किया सुसाइड, दूसरी बेटी की हालत गंभीर

आगरा की बंशी विहार कालोनी में शुक्रवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पति-पत्नी ने बच्ची समेत सामूहिक आत्महत्या कर ली। बड़ी बेटी अभी गंभीर हालत में है। उसका इलाज जारी है।

विशाल मिश्रा का ऑनलाइन बैटरी का कारोबार था। शुक्रवार सुबह ऑफिस में कर्मचारी पहुंचा तो उसने देखा कि विशाल का शव फंदे से और पत्नी प्रतीची मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। ये देख उसने थाना सिकंदरा की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ऑफिस से मिले सुसाइड नोट के आधार पर घर जाकर छानबीन की गई तो दोनों बेटियां भी अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छोटी बेटी काव्या की मौत हो गई। बड़ी बेटी आव्या की हालत गंभीर है। मूल रूप से एटा के रहने वाले परिवार के ससुराल और मायका पक्ष इस समय आगरा में ही रहते हैं। उन्हें सूचना देकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

SUUU

पुलिस को कमरे से चार पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें दंपति ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। सूचना पर SSP समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वायड और फारेसिंक टीम को बुला लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि रात में दंपति ने बेटियों को भी खाने में जहर दे दिया। बेटियों को अपने सामने तड़पता नहीं देख पाने के चलते वे उन्हें घर छोड़ आए होंगे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!