Advertisement

पत्नी और बच्चे के वियोग में युवक ने जहर खाया, मौत

दो वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह, गुजरात पुलिस ले गई थी परिवार को

Advertisement

पत्नी और बच्चे के वियोग में युवक ने जहर खाया, मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पत्नी और बच्चे के वियोग में 35 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस ने बताया तेजू पिता भगवान सिंह परमार उम्र 35 साल निवासी बड़ौद का रहने वाला था। वह मजदूरी के लिए उज्जैन आ गया था। कल जहरीला पदार्थ खाने से अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के दोस्त दरबार सिंह और भानेज बिट़्टू ने बताया तेजू सिंह मजदूरी के लिए दो साल पहले गुजरात के सूरत गया था।

यहां एक लड़की से उसने प्रेम विवाह कर लिया और उज्जैन आ गया था। विवाह के बाद पत्नी से बेटा हुआ जो दो साल का हो गया था। शादी के ढाई साल बाद मोरवी पुलिस उसकी तलाश करते हुए उज्जैन आई थी और लड़की और उसके बेटे को लेकर चली गई थी। क्योंकि तेजू ने उक्त लड़की को भगाकर शादी की थी।

Advertisement

इसी के बाद वह परेशान था। पत्नी से फोन पर बात करता था। पत्नी के घरवालों ने उसे बोला था कि गांव में समाज वालों को दंड देना पड़ेगा। यदि पत्नी और बच्चे को ले जाना चाहता है तो २ लाख रुपए दंड के लेकर आना और बेटे को लेकर चले जाना। दोस्त दरबार सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले यह बात बताई थी लेकिन 2 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं होने से वह पत्नी और बच्चे को लेने नहीं जा पाया। शराब के नशे में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की

उज्जैन. घट्टिया के पानबिहार थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया पवन पिता चंदनसिंह राठौर उम्र 20 साल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक वह काम नौकरी को लेकर परेशान था। इसी के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें