Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचारपत्नी के साथ जा रहे कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी की दुर्घटना...

पत्नी के साथ जा रहे कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी की दुर्घटना में मौत

बगलामुखी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, पत्नी गंभीर….

उज्जैन। प्रगति नगर में रहने वाले कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी की जैथल के समीप दुर्घटना में मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाबूलाल परमार पिता बग्गा 65 वर्ष निवासी प्रगति नगर कृषि विभाग से अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। बाबूलाल परमार उनकी पत्नी आशाबाई के साथ नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता के दर्शन करने बाइक से गये और शाम करीब 7 बजे वापस लौट रहे थे तभी जैथल के समीप दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

राहगिरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। देर रात बाबूलाल परमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी का इंदौर के प्रायवेट अस्पताल में उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी या स्वयं फिसलने से गिरकर घायल हुए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बाबूलाल परमार की बाइक की नंबर प्लेट सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हुई थी उसी से पहचान हुई। पुलिस दुर्घटना के मामले में जांच करने में जुटी है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर