Friday, December 1, 2023
Homeइंदौर समाचारपत्नी के सामने पति की दर्दनाक मौत

पत्नी के सामने पति की दर्दनाक मौत

बाइक से घर जा रहे थे कार ने मारी टक्कर, पत्नी की हालत नाजुक

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर।बेटमा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बडनगर से अपने घर जा रहे थे। पत्नी के सामने ही पति की मौत हो गई।

बेटमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम लक्ष्मण पिता मनोहर सिंह सोनगरा निवासी पीथमपुर जिला धार है। लक्ष्मण त्रिवेणी कंपनी में काम करते थे।

वह अपनी पत्नी रजनी के साथ बडऩगर धार्मिक काम से गए थे। लौटते समय बेटमा के नजदीक ग्रैंड माचल के सामने उन्हें एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों पति- पत्नी हवा में फुटबॉल की तरह उछलकर जमीन पर गिरे। रजनी की हालत गंभीर है। जबकि लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर