Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारपरिवहन विभाग में 15 अगस्त से नई व्यवस्था

परिवहन विभाग में 15 अगस्त से नई व्यवस्था

परिवहन विभाग में 15 अगस्त से नई व्यवस्था

लर्निंग, परमानेंट लाइसेंस के लिए ई-केवायसी अनिवार्य

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:परिवहन विभाग में 15 अगस्त से नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत अब लर्निंग या परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए ई-केवायसी कराना होगा। बिना ई-केवायसी के लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा आरसी सहित वाहन संबंधी दस्तावेजों के लिए भी ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है। 15 अगस्त से यह नई व्यवस्था प्रदेशभर में शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सारथी एप से की जा सकेगी। इसके लिए शासन स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

सारथी एप में भी बदलाव

सारथी एप में ई-केवायसी की व्यवस्था के लिए बदलाव किया जाएगा। आवेदन सारथी एप के माध्यम से भी ई-केवायसी करा सकेंगे। भारत सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने आधार बेस्ड ई-केवायसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवहन सेवाओं में आधार की अनिवार्यता से कार्य और आसान होंगे। परिवहन सेवाओं को पूरी तरह से फेसलेस करने की मंशा के अनुरूप सरकार काम कर रही है।

पुराने दस्तावेजों की ई-केवायसी पर विचार

शासन स्तर पर वाहन संबंधी पुराने दस्तावेजों का ई-केवायसी कराने पर भी विचार चल रहा है। इसके लिए पिछले दिनों अधिकारियों की विभागीय बैठक में विचार विमर्श हुआ था, लेकिन तकनीकी रूप से इस प्रक्रिया में कठिनाई आएगी, इसे दूर करने के लिए आइटी विभाग से बात चल रही है। तकनीकी कठिनाईयां दूर होती है तो पुराने दस्तावेजों का भी ई-केवायसी कराया जाएगा। हालांकि इसमें समय लगेगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर