अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शासकीय संस्कृत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने गोद ग्राम चिंतामण जवासिया में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसामान्य से संवाद का आयोजन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा की मौजूदगी में यह संवाद आयोजित किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने बताया कि पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जनसामान्य से संवाद स्थापित किया गया। उन्हें पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक करने और उसे शुद्ध रखने हेतु सिंंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. हिम्मतलाल शर्मा, पुजारी राहुल शर्मा, विद्यासागर पाण्डेय, शिवांश शुक्ला, शैलेश दुबे, नीता पण्ड्या, स्वाति जोशी, महिमा शास्त्री आदि अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही। संवाद में आमजन को बताया गया कि वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। मौसम परिवर्तन में और असमय ठंड, गर्मी, वर्षा पर्यावरण के प्रति लापरवाही के परिणाम है।