Advertisement

पश्चिम बंगाल :ममता बनर्जी ने ली शपथ, तीसरी बार बनीं CM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हैट्रिक जीत दर्ज करने वालीं टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी एक बार फिर से राज्य की मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर आज यानी बुधवार को लगातार तीसरी बार राजभवन में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को राज्यभवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, निवर्तमान सदन के नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान और माकपा के वरिष्ठ नेता बिमान बोस को कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया था।

Advertisement

शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने सबका अभिवादन किया और कहा कि आज 11:30 बजे हम कोरोना पर एक मीटिंग करने वाले हैं। इसके बाद तीन बजे हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। बंगाल में जारी हिंसा की खबरों पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। अगर किसी भी दल के व्यक्ति ने हिंसा की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं शांति के पक्ष में हूं और रहूंगी।’ वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उम्मीद है ममता बनर्जी संविधान का पालन करेंगी और उन्होंने कहा कि हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें