भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया है। पहली पारी में श्रीलंका 174 पर ऑलआउट हो गई। पाथुम निसांका 61 रन के स्कोर पर नाबाद रहे।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए। वहीं, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले।फॉलोऑन का खेलते हुए श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणरत्ने 8 रन और पाथुम निसांका 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।