पहले दिन सूना-सूना रहा प्लेटफॉर्म, गिने-चुने यात्री ही नजर आए, साफ-सफाई चलती रही

यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. 30 से अधिक ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यात्रियों की जानकारी के लिए बीच-बीच में अनाउंसमेंट भी होता रहा
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यात्रियों की सुविधा, आसान आवाजाही और सभी प्लेटफॉर्म के समान उपयोग को लेकर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर किया गया बड़ा बदलाव मंगलवार से प्रभावी हो गया। इसके तहत 30 से ज्यादा ट्रेनों के आने-जाने के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया। इस बदलाव के पहले दिन माधवनगर रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म नंबर 8 सूना-सूना नजर आया। गिने-चुने यात्री ही ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। हालांकि, इस दौरान सफाईकर्मी प्लेटफॉर्म की सफाई में जुटे रहे, वहीं टिकट काउंटर की खिड़कियों पर रंगरोगन होता रहा। कई यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी नहीं थी, तो वह रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ करते रहे। इस परेशानी के चलते बीच-बीच में लाउड स्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट भी होता रहा।
दरअसल, यात्रियों की सुविधा, आसान आवाजाही और सभी प्लेटफॉम्र्स के समान उपयोग को लेकर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने मंगलवार से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा सुधार किया है। इसके तहत स्टेशन पर 30 से अधिक ट्रेनों के आने-जाने के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्लेटफार्म नंबर 1 पर बढ़ते यात्रियों के दबाव को कम करना, क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाना तथा स्टेशन संचालन को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाना है। इस बदलाव से विशेष रूप से सीनियर सिटीजन, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांग पैसेंजरों को आसानी होगी क्योंकि अब उन्हें स्टेशन के अंतिम छोर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई ट्रेनों को बीच के प्लेटफॉम्र्स से प्लेटफार्म नंबर 1 अथवा 8 पर शिफ्ट किया है जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी रही। इस नई व्यवस्था से प्लेटफार्म क्र.1 तथा उससे जुड़े सर्कुलेटिंग एरिया में धीरे-धीरे भीड़भाड़ एवं कंजेशन कम होगा, साथ ही अब प्लेटफार्म 8 की उपयोगिता भी बढ़ेगी।
एक नजर इन पर भी
सफाई कर्मचारी सुबह से प्लेटफॉर्म की सफाई में जुटे रहे। इस दौरान प्लेटफॉर्म चमचमाता नजर आया।
यात्रियों के बैठने के लिए पूरे प्लेटफॉर्म पर स्टील की बैंचेस लगी हैं जहां जो भी यात्री पहुंचे वह बैठकर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे।
माधवनगर रेलवे स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग स्थित टिकट काउंटर की खिड़कियों का रंगरोगन होता रहा।
प्लेटफॉर्म पर थोड़ी-थोड़ी दूरियों पर डस्टबिन भी नजर आए और नलों के जरिए पीने के पानी की भी व्यवस्था रही।
प्लटेफॉर्म पर फुट ओवरब्रिज के अलावा लिफ्ट भी है।
अभी प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने के स्टॉल नहीं है, शुरुआत में यात्रियों को परेशानी हो सकी है। संभवत: जल्द ही इसके ठेके हो जाएंगे।
अनाउंसमेंट से जानकारी
अमूमन आपने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन की सूचना के लिए अनाउंसमेंट सुना होगा लेकिन मंगलवार को इस अनाउंसमेंट के साथ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में हुए बदलाव को लेकर भी प्लेटफॉर्म 8 पर अनाउंसमेंट होता रहा, बाजवूद इसके यात्री रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों से जानकारी लेते रहे लेकिन इनकी संख्या कम रही। अधिकांश यात्री दूसरे प्लेटफॉम्र्स पर चले गए।
पर्याप्त स्टॉफ की तैनाती
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली तथा स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की ताकि यात्रियों को समय पर सही जानकारी एवं मार्गदर्शन मिल सके। इसके अलावा रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान स्टेशन पर लगे सूचना बोर्ड एवं उद्घोषणाओं पर ध्यान दें ताकि ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा टैक फ्रेंडली यात्री रेलवन एवं एनटीईएस ऐप जैसे ऑनलाइन माध्यमों से भी ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान एवं प्लेटफॉमम्र्स की जानकारी लेते सकते हैं।
View this post on Instagram









