पानी का वॉल्व बंद कर दिया तो हमला किया

उज्जैन। नर्मदा सिंचाई लाइन का वॉल्व बंद करने पर पानबड़ोदिया में किसानों ने लाइन सुपरवाइजर को ही पीट डाला। उसे घायल अवस्था में चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुपरवाइजर जितेंद्र पिता जुझार सिंह नर्मदा लाइन का संचालन करने वाली कंपनी पॉवर लिंकन का कर्मचारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
सोमवार रात उसने पानबड़ोदिया में लाइन का वॉल्व बंद किया था। इसी गांव में रहने वाले तूफान, अरविंद और माखन के खेत की सिंचाई पूरी नहीं हो पाई थी लिहाजा तीनों ने जितेंद्र पर दबाव बनाया कि वह वॉल्व दोबारा खोले। जितेंद्र ने मना किया तो तीनों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया।
Advertisement









