पार्टनर के साथ यहां घूमने का बनाएं प्लान, बोरियत होगी दूर कर पाएंगे खूब एन्जॉय

जुलाई के महीने में अगर आप पहाड़ी वाली जगहों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हमने आपको हिल स्टेशन घूमने की पूरी लिस्ट दी हुई है। आप इन जगहों पर जून-जुलाई के महीने में घूम सकते हैं।
इ स मौसम में लोग ज्यादातर ठंडी और पहाड़ी जगहों में जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, नदी झरनों में नहाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने वाले हैं। इन जगहों पर आप जुलाई के महीने में जा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

मैकलॉडगंज
जब भी हिल स्टेशन पर घूमने की बात आती है, तो लोगों की जुबान पर सबसे पहले मैकलॉडगंज हिल स्टेशन का नाम आता है। हिमाचल प्रदेश में बसा मैकलॉडगंज अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां साल भर सैलानियों की भीड़ जमा रहती और लोग यहां खूब एन्जॉय करते हैं। आपको बता दें, धर्मशाला से मैकलॉडगंज की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। यहां रहने के लिए कई अच्छे होटल और घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह मौजूद हैं। यहां आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

मेघालय
हर साल देश के लोग ही नहीं विदेशी भी इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। मेघालय की बारिश का नजारा अपने में ही बेहद खास है। एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव मॉलिंनॉन्ग और पृथ्वी का सबसे गीला रहने वाला इलाका मॉसिनराम भी मेघालय में ही मौजूद है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारा देखने को मिल जाएंगे, जिससे पर्यटक इसकी ओर बेहद आकर्षित होते हैं।

advertisement

सिक्किम
सिक्किम जाने के लिए जून जुलाई के महीने से अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता। उत्तर-पूर्व के सभी सात राज्यों में से सिक्किम बेहफ फेमस जगह है। हर साल यहां आप काफी संख्या में पर्यटकों की भीड़ देख सकते हैं। यहां जब भी आएं, तो नाथु ला, इंडो-चाइना बॉर्डर और रुमटेक मॉनेस्ट्री का अद्भुत नजारा जरूर देखें। इसके अलावा आप यहां लाचुंघ और युमथांग घाटी के सुंदर दृश्य को भी निहार सकते हैं। साथ ही सिक्किम की तीस्ता नदी रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट है।

अल्मोड़ा
अल्मोड़ा उत्तराखंड का एक जिला है, यहां आपको प्रकृति का एक अलग ही नजारा देखने को मिल जाएगा। दिल्ली से यहां तक की दूरी 350 किलोमीटर है। यहां गर्मियों में घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। आप यहां बेहद कम पैसों में एक अच्छा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अल्मोड़ा में जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर देखने लायक दर्शनीय स्थल हैं।

advertisement

लैंसडाउन
अगर आपको पहाड़ी जगहों से बेहद प्यार है, तो आप शहर के शोर से दूर लैंसडाउन में सुकून के पल बिता सकते हैं। उत्तराखंड के लैंसडाउन से अच्छी जगह आपको कहीं और नहीं मिल सकती। यहां कई पुराने मंदिर, चर्च, प्रकृति के शानदार नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे। हसीन वादियों वाली इस जगह को देखने के लिए पर्यटक यहां खिचे चले आते हैं।

शिमला
जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, तो सबसे ज्यादा लोग शिमला का ही रुख करते हैं। शिमला मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, ताता पानी के लिए काफी फेमस है। यहां आप लोकल मार्किट में जाकर खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा शिमला में ऊंची पहाड़ी पर स्थित जाखू मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं, यहां हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है।

Related Articles

close