Friday, September 29, 2023
Homeउज्जैन समाचारपिता की मृत्यु के सदमे में बीमार पुत्र भी चल बसा

पिता की मृत्यु के सदमे में बीमार पुत्र भी चल बसा

पिता की मृत्यु के सदमे में बीमार पुत्र भी चल बसा

अर्पिता नगर के सोनी परिवार पर वज्रपात

उज्जैन। इंदौर रोड़ स्थिति अर्पिता नगर निवासी सोनी परिवार पर वज्रपात हुआ है। परिवार के मुखिया की मृत्यु के कुछ देर बाद ही पुत्र का निधन भी हो गया।

अर्पिता नगर निवासी प्रतापनारायण सोनी और उनके छोटे पुत्र कीतेन्द्र सोनी का कुछ ही अंतराल में निधन हो गया। पिता-पुत्र की एक साथ मृत्यु पर पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। परिवार के प्रशांत सोनी ने बताया कि उनके चाचा प्रतापनारायण सोनी उम्र 69 वर्ष का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था।

देर रात करीब 12:30 बजे उनका निधन हो गया है। सोनी परिवार गमगीन था, नाते रिश्तेदारों को प्रतापनारायण सोनी निधन की सूचना दी जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 5:30 कीतेन्द्र सोनी उर्फ बिट्टू का निधन हो गया। प्रतापनारायण सोनी के तीन पुत्र है।

सबसे बड़ा पुत्र मनोज, मंझला कीतेन्द्र और सबसे छोटा पुत्र अरविंद सोनी है। कीतेन्द्र सोनी को गले का केंसर था। उसका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ी और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर