पुलिस से छुपकर बेच रहे थे शराब, पकड़ाए

उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र से दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्त मेें लिया। दोनों के पास से पुलिस ने अंग्रेजी और देशी प्लेन शराब के 60 क्वार्टर जब्त करते हुए आबकारी एक्ट्र में प्रकरण दर्ज किया है। चिंतामण गणेश थाने के एएसआई विक्रम सिंह वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे ग्राम बामोरा-नलवा रोड पंचक्रोशी मार्ग से अवैध शराब के साथ शुभम जायसवाल निवासी बामोरा को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तलाशी लेने पर उसके पास से अंग्रेजी शराब के 9 क्वार्टर, देशी शराब के 9 क्वार्टर और मसाला शराब के क्वार्टर जब्त किए गए। जिसकी कीमत 3630 रुपए है। इसी तरह ग्राम असलाना से रात करीब 11.50 बजे कालू चौधरी को भी अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा। उसके पास से देशी प्लेन शराब के 30 क्वार्टर जब्त किए गए जिसकी कीमत 2700 रुपए है। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।









