Advertisement

पूर्व CM के पार्टी ऑफिस पर चला बुलडोजर

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी की पार्टी का निर्माणाधीन ऑफिस राज्य सरकार ने बुलडोजर से गिरा दिया है। शनिवार सुबह 5:30 बजे यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) ने की। गुंटूर के तड़ेपल्ली में यह आफिस 9,365 वर्ग फीट में बनाया जा रहा था।

Advertisement

इस कार्रवाई की टाइमिंग की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, सितंबर 2023 में जब YSRCP की सरकार थी और जगनमोहन रेड्‌डी CM थे, तब TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को सुबह 6 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। CID ने भ्रष्टाचार के आरोप में चंद्रबाबू को अरेस्ट किया था। YSRCP का ऑफिस भी 5:30 बजे तोड़ा गया।

इससे पहले, हैदराबाद महानगर निगम (GHMC) ने रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से लगे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसका उपयोग सुरक्षाकर्मी कर रहे थे। इसके अलावा YSRCP को विशाखापत्तनम ऑफिस के अवैध निर्माण को लेकर एक और नोटिस मिला है। रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के महज 10 दिन बाद यह कार्रवाई की गई।

Advertisement

राज्य सरकार की एजेंसियों की इस कार्रवाई पर YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्‌डी ने कहा- आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू बदले की राजनीति कर रहे हैं। वे एक तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें