Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारपेट्रोल पर विवाद बदमाशों युवक को पीटा, चाकू से हमला

पेट्रोल पर विवाद बदमाशों युवक को पीटा, चाकू से हमला

पेट्रोल पर विवाद बदमाशों युवक को पीटा, चाकू से हमला

घटना CCTV में कैद

उज्जैन। नानाखेड़ा चौराहे स्थित बघेल पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक को पीटा और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो चुकी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार के पंवासा क्षेत्र निवासी लोकेश बाथम मंगलवार रात करीब 11 बजे पेट्रोल भराने पंप पर गया था।

इस दौरान पीछे खड़ी बाइक पर सवार दो युवकों ने लोकेश को जल्द गाड़ी हटाने को कहा। इस पर दोनों में बहस के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान विवाद कर रहे युवकों के दो अन्य साथी भी पहुंच गए। एक युवक ने लोकेश पर चाक़ू से हमला कर दिया और चारों युवक फरार हो गए।

महाकाल दर्शन करने आई अकोला की महिला परिसर में गिरी, हाथ फ्रैक्चर

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने परिवार के साथ उज्जैन आई अकोला की महिला मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों के दर्शन के दौरान पैर फिसलने से चढ़ाव पर गिर गई। इससे उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है महाकाल मंदिर समिति की एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अकोला की रहने वाली महिला सुनंदा पति अरूण मसीत्तर परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए मंगलवार शाम उज्जैन आईं थी।

बुधवार सुबह उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिॢलंग के दर्शन किए। इसके बाद वें मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन कर रही थी इसी दौरान ओंकारेश्वर मंदिर की चढ़ाव पर पैर फिसल गया। जिससे वे गिर गई और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मंदिर समिति के एंबुलेंस चालक मनोज और रवि ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर