Wednesday, May 31, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीपेड़ लगाओ-व्यसन मुक्त अपना शहर बनाओ का लिया संकल्प

पेड़ लगाओ-व्यसन मुक्त अपना शहर बनाओ का लिया संकल्प

उज्जैन। भारत विकास परिषद सांदीपनि उज्जैन का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बाल नृत्य प्रतिभा समृद्धि चित्तौड़ा एवं साना पटेल की देव वंदना नृत्य से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय शाह, सचिव कन्हैयालाल पटेल एवं कोषाध्यक्ष सुभाष मित्तल सहित कार्यकारिणी को शपथ अधिकारी सुनील सिंघल ने शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष माखनसिंह चौहान थे। उन्होंने आह्वान किया कि सामाजिक कुप्रथाओं एवं व्यसन मुक्त भारत के प्रति जनता को जागरूक करने का कार्य भी सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान हैं। अध्यक्षता राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने की। नवीन सदस्यों को शपथ अध्यक्ष संजय शाह द्वारा दिलाई गई। संस्था परिचय प्रांतीय संरक्षक ईश्वर पटेल द्वारा दिया गया। संचालन शुचिता चांदोरकर एवं वंदना तिवारी ने किया। आभार कविता मंगलम ने माना।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!