Advertisement

पैरोल पर फरार हुआ बंदी गरोठ से पकड़ाया, 10 हजार का था इनाम

एनडीपीएस एक्ट में 20 साल की सजा काट रहा था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एनडीपीएस मामले में 20 साल की सजा काट रहा बंदी पैरोल से फरार हो गया था जिसे भैरवगढ़ पुलिस ने गरोठ से गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि फरार बंदी गोविंद पिता ईश्वर चौहान (42) निवासी ग्राम पावटी, थाना गरोठ (मंदसौर) को एनडीपीएस एक्ट के तहत 20 साल के सश्रम कारावास की सजा मिली थी। वह केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में सजा भुगत रहा था। 1 नवंबर 2025 को बंदी गोविंद को पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन नियत अवधि पूरी होने के बाद 16 नवंबर को जेल में उपस्थित नहीं हुआ बल्कि फरार हो गया।

Advertisement

मामले में भैरवगढ़ पूलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए फरार बंदी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद उस पर 10हजार रुपए इनाम घोषित किया था। गुरुवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बंदी गोविंद ग्राम पावटी स्थित अपने घर में है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। जरूरी वैधानिक कार्यवाही के बाद बंदी गोविंद चौहान को पुन: केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में दाखिल करवाया गया।

 

Advertisement

दो शराब तस्कर पकड़ाए, जेल भेजा

उज्जैन। पंवासा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से दो शराब तस्करों को पकड़ा है। इनके पास पांच-पांच लीटर हाथ भट्टी से बनी जहरीली शराब जब्त की गई। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पंवासा पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पादरी मोहल्ले के पीछे पटरी के पास खाली मैदान से राजीव पिता रूप बडग़ुर्जर निवासी माथवा, थाना हसनपुर, पलवन (हरियाणा) को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। इसके पास से कैन में भरी पांच लीटर हाथ भट्टी की बनी जहरीली शराब जब्त की गई जिसकी कीमत 500 रुपए है।

इसी तरह एक अन्य मामले में नवलखा पार्क पास जीवनपुरखेड़ा रोड से विशाल पिता रामप्रसाद चौहान निवासी शंकरपुर के पास से भी 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी जहरीली शराब पंवासा पुलिस ने जब्त की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Write a review