Sunday, September 24, 2023
Homeदेशप्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री लगभग तय, पद पर भी लगी...

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री लगभग तय, पद पर भी लगी मुहर

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है। खबर है कि वह जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि उनके लिए पार्टी ने जिम्मेदारी भी तय कर दी है।

बीते कुछ हफ्तों में किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैक-टू-बैक बैठकें की हैं। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। सूत्र ने बताया है कि किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की कोशिशें इस बार सफलता की कगार पर हैं।

वे जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी बताया गया है कि उनके लिए पार्टी ने अहम भूमिका भी लगभग तय हो गई है। इस भूमिका की रूपरेखा राहुल गांधी के साथ सलाह के बाद पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी तैयार करेंगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर