Advertisement

प्राकट्य दिवस पर निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

गोपाल मंदिर और भैरवगढ़ क्षेत्र के राजमहल में हुए आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को खाटू श्याम का प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर खाटू श्याम मंदिरों में भजन-पूजन और निशान यात्राएं निकाली गईं। शाम को मंदिरों में उत्सव मनेगा। रामघाट स्थित पारदेश्वर महादेव सिद्धाश्रम में खाटू श्याम मंदिर में प्राकट्य दिवस समारोह तीन दिन तक मनाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार सुबह 10 बजे से गोपाल मंदिर से निशान यात्रा निकाली जो पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, सवारी मार्ग कहारवाड़ी होते हुए रामघाट मंदिर पर समाप्त हुई। इसके पहले गुरुवार को पंचामृत अभिषेक, महाआरती और भजनों के कार्यक्रम के साथ यहां फाग उत्सव भी मनाया गया।

समिति सदस्य सरोज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में श्री श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या और रंगारंग फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शनिवार सुबह 9.30 बजे बाबा को खीर-चूरमे का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की जाएगी।

Advertisement

दोपहर में भी निशान यात्रा
भैरवगढ़ क्षेत्र में श्री राम महल दरबार खाटू श्याम मंदिर में निशान यात्रा और फाग महोत्सव मेला शुक्रवार को अंजनी सखी गुरुजी के सान्निध्य में होगा। यहां खाटू श्याम बाबा की दिव्य ज्योत शृंगार के दर्शन होंगे। 56 भोग प्रसादी और फूलों की होली के साथ ही मधुर भजन संध्या होगी। निशान यात्रा दोपहर 3 बजे पीपलीनाका चौराहे से शुरू होगी जो श्रीराम महल दरबार पहुंचेगी। यात्रा के बाद फाग महोत्सव मेला शुरू होगा। खाटू श्याम बाबा के साथ फूलों की होली खेली जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review