फिर सामने आया उज्जैन पुलिस का अनोखा अंदाज
पहले की ढोल ताशे से मुनादी, फिर बदमाशों के घरों पर चलाया बुलडोजर
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन।बदमाशों को सबक सिखाने के लिए पुलिस का अनोखा अंदाज फिर सामने आया है। गुरुवार को पुलिस ने पहले ढोल ताशे से मुनादी की। इसके बाद दो थाना क्षेत्र के 6 बदमाशों के घरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
उज्जैन में पुलिस बदमाशों के खिलाफ अनोखे अंदाज में कार्रवाई कर रही है। गुरुवार सुबह दो थाना क्षेत्र के 6 बदमाशों के अवैध मकान ध्वस्त करने पहुंची पुलिस ने पहले ढोल तासे बजाकर फ्लैग मार्च निकला। बदमाशों के अवैध मकान के बाहर मुनादी कर मकान तोडऩे की कार्रवाई की।
पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम के अमले ने चिमनगंज थाने के बदमाश नीरज सिंह सिसौदिया,नईम उर्फ काला,युसूफ उर्फ नवाब खान और नाहरू उर्फ हुसैन के मकान के अवैध हिस्सों को तोडऩे की कार्रवाई की।
इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। बदमाशों के परिजनों ने कार्रवाई का विरोध भी किया,लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली। इसी तरह की कार्रवाई महाकाल थाना क्षेत्र के दो बदमाशों पर की जा रही है।