Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारफूड पॉइजनिंग के बाद राजगिरा आटा फैक्ट्री सील

फूड पॉइजनिंग के बाद राजगिरा आटा फैक्ट्री सील

फूड पॉइजनिंग के बाद राजगिरा आटा फैक्ट्री सील

600 किलोग्राम आटा जप्त, नमूने जांच के लिए भेजे

उज्जैन। उपवास में राजगिरा आटे की पूडी खाने के बाद एक ही परिवार के १२ लोगों के बीमार होने पर प्रशासन ने राजगिरा आटे की फैक्ट्री से 600 किलोग्राम आटा जप्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। आटे के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए है।

खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश,एडीएमअनुकूल जैन के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर प्रभावितों और उनके परिजनों से चर्चा कर घटना जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को बताया गया कि राजगिरा आटे के कुल 8 पैकेट (200-200 ग्राम)राजेन्द्र किराना नलिया बाखल से लिए थे।

इनमें से 6 पैकेट का आटा उपयोग कर लिया गया था। 2 पैकेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जांच के लिए जप्ती में लिए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी नलिया बाखल स्थित राजेन्द्र किराना स्टोर पर पहुंचेे। गया। मौके पर हंसता जोकर राजगिरा आटा नहीं पाया गया।

स्टोर के संचालक ने बताया कि फरियाली आटा मंयक ट्रेडर्स फव्वारा चौक से क्रय किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंयक ट्रेडर्स पर जाकर जांच की। मौके पर हंसता जोकर राजगिरा आटा नहीं पाया गया। दुकान से स्वामीनारायण फरियाली आटे के नमूना लेकर 22 किलोग्राम स्वामीनारायण फरियाली आटा को जप्त किया गया।

फैक्ट्री में जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हंसता जोकर ब्रांड राजगिरा आटा की निर्माण ईकाई (फैक्ट्री) मालवा मसाला उद्योग पर जाकर तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच की गई। मौके पर 200 ग्राम के कुल 3000 पैकेट कुल 600 किलोग्राम राजगिरा आटा और पिसने के लिए रखा 1909 किलो 300 ग्राम राजगिरा (खड़ा) पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा राजगीरा 200 ग्राम पैक आटा के नमूने लिये जाकर शेष 3000 किलोग्राम राजगीरा आटा को जप्त कर लिया गया। फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

राजगिरे आटे से बनी पूडी खाई थी

नलिया बाखल क्षेत्र में रहने वाले रवींद्र मालवीय ने बताया,शुक्रवार को परिवार के 10 लोगों ने उपवास रखा था। उन्होंने क्षेत्र में ही स्थित एक किराना दुकान से हंसता जोकर कंपनी का राजगिरे का आटा खरीदा था। मां गंगाबाई, पत्नी पूजा, बेटी सलोनी बेटे प्रतीक के साथ मुकेश मालवीय के परिवार में मुकेश मालवीय की पत्नी मंजूबाई, बालक सचिन, छोटा पुत्र चेतन और बहू मोनिका के साथ ही राजेश मालवीय उनकी पत्नी संतोष और बालिका वंदना ने राजगिरे आटे से बनी पूरी खाई जिससे सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। तबीयत बिगडऩे पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर