Wednesday, October 4, 2023
Homeपेरेन्टिंग एंड चाइल्डबच्चों को जरूर सिखाएं ये अच्छी आदतें

बच्चों को जरूर सिखाएं ये अच्छी आदतें

बच्चों को अक्सर माता-पिता बहुत छोटे बच्चों के रूप में देखते हैं। जबकि ये उम्र उतनी भी छोटी नहीं होती जितना कि हमें माता-पिता को लग रहा था। ये उम्र बच्चों के विकास का होता है, जिसमें कि वे चीजों को बहुत जल्दी से सीखते हैं और उन्हें याद करते हैं। ऐसे में अच्छी और बुरी दोनों ही चीजों को सीख सकते हैं। इसलिए माता-पिता को चाहिए वे इस उम्र के बच्चों को शुरुआत से ही कुछ ऐसी सीख दें जिससे वे आगे अनुशासित और जिम्मेदार बनें।

सेल्फ डिफेंस

आपके बच्चे आपको बहुत छोटे लग रहे हों लेकिन उन्हें कुछ चीजें सिखाना बेहद जरूरी होता है। जैसे कि सेल्फ डिफेंस। जी हां, सेल्फ डिफेंस आज के समय में उन्हें खुद का बचाव करने में मदद कर सकता है। ये एक ऐसा तरीका है जिससे माता-पिता बच्चों को बुरे समय से बाहर निकलने की सीख दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के लिए भेजें और उन्हें इसके महत्व के बारे में बताएं।

हाइजीन

हाइजीन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ-सफाई का ध्यान रखने से आपके बच्चे अपने आप ही कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए उन्हें बचपन से ही नाखून काटने, हाथ-पांव धो कर साफ रखने की सीख और वॉशरूम व खाने-पीने के बाद हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखने की सीख देनी चाहिए।

समय का पाबंद

समय का पाबंद होना बेहद जरूरी होता है। बच्चों को भी यह बताना जरूरी है कि समय का इस्तेमाल सही तरीके से करें। समय बर्बाद करना बिलकुल भी सही नहीं है। इसके अलावा सही समय पर सही चीजों को कर के वे जिंदगी में काफी आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए बच्चों को बचपन से ही समय पर काम करने की आदत डलवाएं। जैसे कि समय पर उठना, समय पर सोना, समय पर खाना खाना और समय पर सभी काम।

प्लीज, सॉरी और थैंक्यू बोलना

प्लीज, सॉरी और थैंक्यू ये तीनों ही बच्चों को आगे जीवन में एक बेहतर इंसान बनाने में मदद कर सकती है। प्लीज, सॉरी और थैंक्यू जैसे शब्दों का इस्तेमाल बताता है कि आगे वे इसका सही समय पर प्रयोग करके अपना कितना सारा काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा वे लोगों को नाराज भी नहीं करेंगे और एक जिम्मेदार इंसान बनेंगे।

शेयरिंग

शेयरिंग की भावना रखने से आपके बच्चे आगे चल कर एक बेहतर इंसान बन सकते हैं। इसलिए बच्चों को बताएं कि वे लोगों के साथ चीजों को बांट कर चलें। उन्हें अहसास करवाएं कि हर चीज पर उनका हक नहीं है और बाकी लोगों का भी इन चीजों पर उतना ही हक है। इस तरह आप अपने बच्चों को भविष्य के लिए बेहतर इंसान बना सकते हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर