बच्चों ने ममता भरे भाव से बनाए ग्रीटिंग कार्ड

उज्जैन। नवकार सेवा संस्थान किड्स विंग द्वारा बच्चों की ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने अपनी मां के प्रति ममता भरे भाव प्रस्तुत किए व सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
सपना गादिया द्वारा मॉम एंड किड थीम पर गेम खिलाया। गेम्स के लाभार्थी सपना गादिया एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता के लाभार्थी रश्मि जैन रहे। संरक्षक श्वेता चोपड़ा ने बताया कि अमन जैन, सानिल जैन, आराध्या जैन को कार्ड मेकिंग का पुरस्कार दिया। साथ ही अमन जैन, सुनील जैन, सनिला जैन, ऋषभ जैन को गेम के पुरस्कार दिए गए। अंजू सुराना, अध्यक्ष सीमा शाह, शालिनी जैन, सरिता रत्नबोहरा, कुसुम जैन, आशा पार्लेचा आदि मौजूद थी।
Advertisement









