Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारबड़े बकायादारों से संपत्तिकर वसूला जाए, कुर्की की कार्यवाही करें-महापौर

बड़े बकायादारों से संपत्तिकर वसूला जाए, कुर्की की कार्यवाही करें-महापौर

31 मार्च तक चलेगा वसूली अभियान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। शहर विकास में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है, नगर निगम की आय का मुख्य स्त्रोत संपत्तिकर है। शहरवासी समय पर अपना सम्पत्तिकर, जलकर जमा कराकर शहर विकास के कार्यों में सहयोग प्रदान करें।
यह अपील महापौर मुकेश टटवाल ने शहरवासियों से की है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा 31 मार्च तक संपत्तिकर वसूली का सघन अभियान चलाया जाकर बड़े बकायादारों से संपत्तिकर वसूला जाएगा। अभियान में बकाया सम्पत्तिकर में से 60 प्रतिशत कर वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने शुक्रवार को झोन 3 कार्यालय में बकाया संपत्ति कर की समीक्षा करते हुए सभी सहायक संपत्ति कर अधिकारी को बड़े बकायेदारों को बिल जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

महापौर द्वारा सख्त रूप से हिदायत दी गई कि जिन बड़े बकायेदारों की राशि बाकी है उनसे संपत्तिकर वसूला जाए, जो संपत्तिकरदाता कर जमा नहीं करता है उसके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जाकर ताला लगाया जाए, साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट बनाकर आंकलन करेंगे कि कितनी राशि वसूल हुई आवश्यक हो तो बड़े बकायेदारों पर डिमांड जारी करते हुए कुर्की के साथ-साथ ताले लगाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में राजस्व समिति प्रभारी डॉ. योगेश्वरी राठौर, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, झोन अध्यक्ष विजयसिंह कुशवाह, सुशील श्रीवास, उपायुक्त चंद्रशेखर निगम, सहायक आयुक्त नीता जैन, सहायक संपत्ति कर अधिकारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर