Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीबढ़ती जनसंख्या से संसाधनों पर बोझ बढ़ गया

बढ़ती जनसंख्या से संसाधनों पर बोझ बढ़ गया

जनसंख्या एवं खाद आपूर्ति पर विशिष्ट व्याख्यान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग एवं शोध केंद्र तथा आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या एवं खाद्य आपूर्ति विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यान में मुख्य वक्ता के डॉ. वाय.जी. जोशी ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, पर उक्त दिवस पर वैचारिक विमर्श हो और कुछ गहराइयों से वास्तविकताओं पर चिंतन हो। प्राचार्य डॉ. जवाहरलाल बरमैया ने देश में लिंग भेद समस्या मिटाने के लिए पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर काम करने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष डॉ. आर.आर. गोरास्या ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या एक विश्वव्यापी समस्या है जनसंख्या वृद्धि से खाद आपूर्ति और पर्यावरण ह्यस की समस्याएं उत्पन्न हुई है।

डॉ. मोहन निमोले ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से संसाधनों पर बोझ बढ़ गया है। इससे भूखमरी बेरोजगारी की समस्याएं आ गई है। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय डॉ. रवि मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. जफर महमूद, संजीव शर्मा, डॉ. आयशा सिद्धिकी, डॉ. सुनील सूर्यवंशी, डॉ. नीरज सारवान, प्रो. अमित कांडे, शोधार्थी रवि भिलाला सहित भूगोल के विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर