Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारबदहाल-ए-ट्रैफिक : तय रूट पर नहीं चलते वाहन, दिनभर लगता है जाम..

बदहाल-ए-ट्रैफिक : तय रूट पर नहीं चलते वाहन, दिनभर लगता है जाम..

बदहाल-ए-ट्रैफिक : तय रूट पर नहीं चलते वाहन, दिनभर लगता है जाम..

मैजिक-ऑटो और ई-रिक्शा की एसोसिएशन आमने-सामने, कभी भी हो सकता है बड़ा विवाद

अक्षरविश्व .उज्जैन।महाशिवरात्रि पर शहर के कई हिस्सों में टे्रफिक जाम होता रहा। इससे दो पहिया वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। शहर में 400 मैजिक दौड़ रही है। इनका रूट भी निर्धारित किया गया है लेकिन सवारी के चक्कर में इनके ड्रायवर सारे नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। यही हाल ऑटो-ई-रिक्शा भी हैं। मैजिक-ऑटो और ई-रिक्शावालों के बीच दिनभर सवारियों को लेकर झगड़े होते रहते हैं। किसी भी दिन इसे लेकर बड़ा विवाद भी हो सकता हैं।

महाकाल लोक के बाद से ही शहर में बाहर से आनेवालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्व विशेष पर तो यह संख्या लाखों में पहुंच रही हैं। लेकिन इस हिसाब से प्रशासन टे्रफिक व्यवस्था नहीं सुधार पा रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

पुराने शहर में चामुंडा चौराहा से लेकर महाकाल, आगर रोड, ढाबा रोड, तेलीवाड़ा, कंठाल, नईसड़क आदि मार्गों पर दिन में कई बार जाम लग जाता है। इस कारण कामकाज के लिए घर से निकले लोगों को खासी परेशानी होती रहती हैं। मैजिक, ऑटो और ई रिक्शा की बढ़ती संख्या और निर्धारित रूट नहीं है। सवारियों को लेकर इनकी एसोसिएशनें भी आमने-सामने आ रही हैं।

100 मैजिक उज्जैन दर्शन में लगी

शहर में कुल 4000 मैजिक वाहन है। इनका रूट भी आरटीओ ने निर्धारित किया गया है। लेकिन इस नियम का पालन नहीं करते हैं। इस कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ रही हैं। 100 मैजिक तो उज्जैन दर्शन में ही लगी हुई हैं, जो तय संख्या से अधिक वाहनों में बैठाकर चला रही हैं।

हमें सवारी मिलने में हो रही परेशानी

मैजिक एसोसिशन के अध्यक्ष श्याम मेहता कहते हैं कि ई-रिक्शा चलने शुरू हुए हमें सवारी ही नहीं मिलती है। ये ५-१० रुपये में क्षमता से अधिक सवारी वाहनों में बैठाकर ले जाते हैं। ई-रिक्शावालों ने भी मैजिक वालों पर अपने वाहन से सवारियां उतारने का आरोप लगाया है।

ई-रिक्शा की संख्या रोज बढ़ रही…

सिंहस्थ 2016 के दौरान गिनती के ई-रिक्शा शहर में थे। अब इनकी 3 हजार से अधिक हो गई। महाकाल क्षेत्र में इनके कारण ही टे्रफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। महाशिवरात्रि पर चौबीसखंबा से लेकर हरसिद्धि मंदिर तक गलियों में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे

मैजिक वाहन निर्धारित रूट पर नहीं चल रहे हैं। इनकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों का परमिट भी निरस्त किया जाएगा।
-संतोष मालवीय, आरटीओ

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर