Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीबद्रीनाथ तीर्थ यात्रा जाने से पूर्व भक्ति संध्या आयोजित

बद्रीनाथ तीर्थ यात्रा जाने से पूर्व भक्ति संध्या आयोजित

108 दम्पति 11 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक के कुल 108 दम्पति 11 दिवसीय श्री बद्रीविशाल यात्रा के लिए आज गुरुवार को उज्जैन से प्रस्थान करेंगे। इस उपलक्ष्य में ग्रुप द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया।

भक्ति संध्या का यह आयोजन विगत दिवस श्री शान्तिनाथ जिनालय जैन बोर्डिंग में किया गया। जिसमें इंदौर की गायिका धनश्री जैन द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। सम्यक की अध्यक्ष प्रियंका विनायका एवं सचिव मयूरी पाटनी ने बताया कि ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष दम्पति साथियों के साथ धार्मिक, मनोरंजक यात्राओं पर जाते है।

इसी कड़ी में इस वर्ष उक्त यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा पर जाने के पूर्व तीन दिवसीय उत्सव मनाया। इस अवसर पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। संघ पति अंतिम रूबी जैन, सहसंघ पति दिलीप शोभा विनायका, अश्विन रुचि कासलीवाल का स्वागत यात्रा संयोजक पंकज जैन, रितेश जैन ने किया। कार्यक्रम में गोल्ड ग्रुप रतलाम से पधारे अर्पण निविता गगंवाल द्वारा सरंक्षक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सभी संयोजकों का स्वागत किया गया। इस दौरान तेज कुमार विनायका, दिग्वेश पाटनी, अशोक राणा, प्रतीक चौधरी, मनीष बोहरा, संदीप पतंगया, निखिल विनायका, मनोज जैन, पंकज जैन, अभिषेक राणा आदि उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर