Friday, September 29, 2023
Homeदेशबांग्लादेश की ओर बढ़ा साइक्लोन 'मोका'

बांग्लादेश की ओर बढ़ा साइक्लोन ‘मोका’

175 किमी/घंटा होगी हवा की रफ्तार

देश के 3 राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली। साइक्लोन मोका शनिवार रात मध्य और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर भी पड़ सकता है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, साइक्लोन के चलते अगर बाढ़ या लैंडस्लाइड होता है तो ये बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है। इस रिफ्यूजी कैंप में करीब 8 लाख 80 हजार रोहिंग्या रहते हैं। 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

मोका के चलते खराब मौसम से कोलकाता- पोर्ट ब्लेयर फ्लाइट ने यू-टर्न लिया

मोका तूफान के चलते मौसम खराब होने से कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट को यू-टर्न लेना पड़ा। इस फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9.05 बजे पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी। इसे 11.40 बजे पोर्ट ब्लेयर पर लैंड करना था, लेकिन मोका तूफान की वजह से यहां मौसम खराब हो गया। इसके चलते इसे वापस कोलकाता के लिए मोड़ दिया गया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर