Advertisement

बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर की प्रसादी अब डाक से पहुंचेगी घर-घर

उज्जैन में सीएम ने किया शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ड्रोन और ई-वाहनों की सौगात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन और डाक नायक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में डाक विभाग की नई सेवाओं का आगाज हुआ। इस दौरान बाबा महाकालेश्वर और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रसादी को श्रद्धालुओं तक डाक के माध्यम से पहुंचाने वाली विशेष पोस्टल सेवा का शुभारंभ किया गया। साथ ही उज्जैन के दर्शनीय स्थलों पर आधारित पिक्टोरियल पोस्ट कार्ड का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

देश के निर्माण में डाक सेवकों का अथक परिश्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण डाक सेवक हमारे समाज के असली सैनिक हैं जो गांव-गांव तक जनोपयोगी सेवाएं पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग को पूरी तरह डिजिटल और कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 16 हजार 800 से अधिक ऊर्जावान डाक सेवक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने डाक विभाग को एक विश्वसनीय सूचना तंत्र बताते हुए कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के अलावा यह विभाग आमजन के जीवन को सुगम बनाने में महती भूमिका निभा रहा है।

Advertisement

डाक सेवाओं में बढ़ा तकनीकी विस्तार

केंद्रीय मंत्री ने डाक सेवकों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि देश में 30 करोड़ बचत खाते और लगभग 4 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने में इनका प्रमुख योगदान रहा है। अब विभाग ऑन टाइम डिलीवरी यानी समय पर सामग्री पहुंचाने पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसके तहत 24 से 48 घंटे के भीतर पार्सल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि डाक घरों को मुनाफे का केंद्र बनाया जाएगा और पार्सल वितरण के क्षेत्र में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Advertisement

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक नायकों का सम्मान: कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण डाक नायकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज सहित कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए लगभग 7 हजार से अधिक डाक सेवकों ने हिस्सा लिया।

विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक शक्ति बनेगा डाक विभाग

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में डाक सेवकों को अपने परिवार का सदस्य बताया। उन्होंने विभाग के भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए कहा कि हमारा संकल्प भारतीय डाक को दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए अब दुर्गम क्षेत्रों में डाक पहुंचाने हेतु ड्रोन तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाएगा। श्री सिंधिया ने घोषणा की कि अब केंद्रीय विद्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों के बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा, जिससे उनके परिवारों को शैक्षणिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Write a review