बारातियों से भरी बस पलटी, 13 घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार देर रात बारातियों से भरी बस इंदौर रोड के पास सर्विस रोड पर पलटी खा गई। इसमें 13 बाराती घायल हुए हैं। तीन बारातियों को ज्यादा चोट आई है। घटना गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे की है। इंदौर रोड स्थित ग्राम नवाखेड़ा में सीहोर के लसूडिय़ा धाकड़ से बारात आई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुवार रात को शादी के बाद बारात वापस लौट रही थी। इंदौर रोड पर तपोभूमि चौराहे से देवास रोड की ओर सर्विस रोड पर बस का एक्सल टूट गया जिस कारण असंतुलित होकर बस पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से बारातियों को बस से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची नानाखेड़ा पुलिस ने बारातियों को तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। नानाखेड़ा टीआई नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कि घटना में 13 बाराती घायल हुए हैं। तीन को फ्रैक्चर हुआ है, शेष सकुशल हैं। इलाज के बाद बारात को सीहोर के लिए रवाना कर दिया गया है।
इन्हें हाथ मेें फ्रैक्चर
सचिन पिता दुर्गाप्रसाद कुशवाहा (18) निवासी सिंधुखेड़ी सीहोर के हाथ में फैक्चर, रामस्वरूप पिता रमेश कुमार प्रजापत (32) निवासी लसूडिय़ा धाकड़ जिला सीहोर के हाथ में फैक्चर, अजब सिंह पिता हनुमत सिंह (35) निवासी लसूरिया धाकड़ का हाथ फ्रैक्चर।
टक्कर में युवक घायल
उज्जैन। आगर रोड पर गरोठ हाइवे ब्रिज के नीचे गुरुवार रात दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल धीरज पिता दीपक वर्मा (१८) निवासी भैरवगढ़ है। धीरज अपनी मौसी रीना को छोडऩे आगर रोड पुराना नाका पर गया था। लौटते वक्त गरोठ हाइवे ब्रिज के नीचे आयशर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। धीरज के हाथ-पैर और चेहरे पर चोट आई है।
AdvertisementView this post on Instagram










