बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। उनकी उम्र 72 साल थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर ने लील लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था।

Related Articles