Wednesday, October 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारबीती रात रही सीजन की सबसे गर्म रात…

बीती रात रही सीजन की सबसे गर्म रात…

बीती रात रही सीजन की सबसे गर्म रात…तापमान 21० पार…

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में भी आया उछाल

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन।रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही, क्योंकि रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। कल दिन का तापमान भी अप्रैल माह में पहली बार 37 डिग्री से ऊपर गया। वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री का इजाफा हुआ। इसी तरह सोमवार को भी अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार 37.2 डिग्री पर पहुंचा। तापमान बढऩे के साथ साथ बादल छाने से उमस भी रही और गर्मी का अहसास हुआ। इस माह 1 अप्रैल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा था।

कल इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

उज्जैन। आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य के चलते विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बुधवार को महानंदानगर ए, बी, सी-सेक्टर, अलखनंदानगर, हरिओम विहार, अंजूश्री कॉलोनी, महाशक्ति नगर, एलआईजी 80 क्वार्टर आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की सप्लाय बाधित करेगी। मेंटेनेंस का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर