बौद्ध महा स्तूप पर हुआ दीपदान, सैकड़ों अनुयायी हुए शामिल
उज्जैन। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में शुक्रवार शाम सामाजिक न्याय परिसर से से धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा कानीपुरा स्थित बौद्ध महा स्तूप पहुंची। यहां दीपदान और अन्य आयोजन हुए। इसमें बड़ी संख्या में भगवान गौतम बुद्ध के अनुयायी शामिल हुए।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धिस्ट सोसायटी द्वारा शुक्रवार शाम धम्म यात्रा सामाजिक न्याय परिसर से निकाली गई, जो कानीपुरा स्थित बौद्ध महा स्तूप के पहुंची। यहां दीपदान का आयोजन किया गया। इसके साथ ही परित्राण पाठ एवं धम्मदेशना के आयोजन भी हुए। इस दौरान उज्जैन एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। सामाजिक न्याय परिसर पर यात्रा से पहले एक सभा रखी गई। जिसमें डॉ. कैलाश देवड़ा, सावित्री कटारिया, शशि बौद्ध, बनेसिंह बौद्ध, जितेन्द्र धौलपुरे, डॉ. हेमन्त परमार, डॉ. मंजू यादव, राजेश सोनगरा, अर्जुन वाघेला, हीरालाल अहरवाल ने अपने विचार व्यक्त कर महास्तूप पर बोधिवृक्ष एवं धम्मचक्र के आकार में दीप प्रज्जवलित किये। अध्यक्षता संयोजक डॉ. हरी बाबू कटारिया ने की तथा संचालन आनन्द बौद्ध ने किया।
अशोक बौद्ध विहार चौराहे पर रैली का गोलघाटे परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर विजय, अंशुल, वैशाली, स्वाति, माला, लक्ष्मी, अर्चना, रोहन, अनिरुद्ध, मिलिंद, सुनील, पीएम वानखेड़े आदि मौजूद रहे।
खाकचौक पर माल्यार्पण
आम आदमी पार्टी द्वारा शिरोमणि आश्रम खाक चौक पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। सचिव संतोष वर्मा बताया कि इस अवसर पर पार्टी के महेश मनचंदिया, हाजी मुस्ताक, विनदिता गंभीर, दिनेश प्रतापसिंह बैस, वीरेन्द्र अटल आदि मौजूद थे।