इंदौर में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने फांसी लगा ली। वह पुणे में पदस्थ थीं। वो लसूड़िया थाना क्षेत्र में शालीमार टाउनशिप में लिव इन में रह रही थीं।
जानकारी के अनुसार महिला का दो दिन पहले लिव इन पार्टनर से विवाद हुआ था। लिव इन पार्टनर के अनुसार दोनों में अकसर विवाद होता रहता था। पुणे जाने की बात को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था।