Advertisement

बैंक हड़ताल : दो दिन में 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित

उज्जैन। बैंकों का निजीकरण किए जाने के विरोध में शहर की 11 बैंकों की 70 शाखाओं में आज दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते कामकाज नहीं हो पाया। एक दिन में 50 से 70 करोड़ का काम इन शाखाओं में होता है। यानी दो दिन में करीब 100 से 150 करोड़ का व्यवसाय नहीं हो सका.

Advertisement

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के यूएस छाबड़ा के मुताबिक हड़ताल में 1000 हजार कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए हैं। आज भी बैंक में कोई कामकाज नहीं हो इसके लिए आंदोलनकारी कर्मचारी और अधिकारी बैंकों का दौरा करेंगे। ताकि हड़ताल सफल रहे और बैंक में किसी तरह का काम नहीं हो सके। छाबड़ा ने बताया कि हड़ताल को विस्तृत जानकारी देने के लिए चार बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है। हड़ताल के चलते एटीएम खाली होने लगे है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें