Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
बोहरा समाज आज मना रहा ईद का त्योहार
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीबोहरा समाज आज मना रहा ईद का त्योहार

बोहरा समाज आज मना रहा ईद का त्योहार

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। शहर में बोहरा समाज द्वारा शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। सुबह समाज के पांच प्रमुख मोहल्लों की मस्जिदों सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद समाजजनों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बोहरा समाज आज ईदुल फितर मना रहा है।

शुक्रवार सुबह बोहरा बाहुल्य क्षेत्र की कादरी मोहल्ला मस्जिद, सैफी मोहल्ला मस्जिद, इब्राहीम मोहल्ला मस्जिद और तैयबी मोहल्ला मस्जिदों में शहर आमील द्वारा ईद की नमाज सुबह ६ बजकर 10 मिनट पर अदा कराई गई। इनके सहित 25 बोहरा समाज की मस्जिदों और दो मरकस पर भी ईद की नमाज अदा हुई।

इसके उपरांत सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के त्यौहार पर शहर स्थित सभी बोहरा बाहुल्य इलाकों में रौनक बनी हुई है तथा मस्जिदों पर रौशनी की गई है। समाजजन एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए शीरखुरमा तथा सिवईयां से मुंह मीठा करा रहे हैं और खुशियां मनाई जा रही हैं। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह है।

चांद दिखा तो शनिवार को मुस्लिम समाज मनाएगा ईद

इधर चांद नजर आने पर मुस्लिम समाज शनिवार को ईद मनाएगा। नहीं दिखने पर रविवार को ईद मनेगी। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। शहर काजी खलीकुर्रेहमान ने बताया कि अगर चांद उन्तीसा दिखाई दिया तो इदुल फितर 22 अप्रैल शनिवार को मनाई जाएगी। अन्यथा चांद नजर नहीं आने पर अगले दिन रविवार को ईद मनेगी। इन्दिरा नगर स्थित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर नमाज होगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर