Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
भगवान महाकाल को 6.60 लाख रुपए की चांदी का शेषनाग अर्पित
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन समाचारभगवान महाकाल को 6.60 लाख रुपए की चांदी का शेषनाग अर्पित

भगवान महाकाल को 6.60 लाख रुपए की चांदी का शेषनाग अर्पित

भगवान महाकाल को 6.60 लाख रुपए की चांदी का शेषनाग अर्पित

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में आंध्रप्रदेश निवासी भक्त ने भगवान महाकाल को 7 किलो 800 ग्राम वजन का चांदी का शेषनाग अर्पित किया है। शुद्ध चांदी से निर्मित शेषनाग की कीमत करीब 6 लाख 60 हजार रुपए हैं। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता का प्रसाद और भगवान महाकाल की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया गया।

महाकालेश्वर मंदिर में अनेक श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ण होने के साथ आस्था से भगवान महाकाल के चरणों में कई तरह की सोने-चांदी से निर्मित सामग्री अर्पित की जाती है। महाकाल के दरबार में आने वाले भक्त आभूषण के अलावा नगद राशि भी दान करते हैं। ईस्ट गोदावरी, राज मंडुरी, आंध्र-प्रदेश के भक्त श्रीनिवास नालंम ने बताया कि पिछली बार बेटी महाद्वी के जन्म दिवस पर उन्होंने लगभग 3 किलो वजन के रजत के दो जलपात्र भगवान को अर्पित किए थे।

उसी समय बेटे ईश्वर विशाल ने आग्रह किया कि मेरे नाम से भी आप कुछ अर्पित करें। तब संकल्प कर भगवान की सेवा में नागराज अर्पित किए है। इसी प्रकार कोलकता के श्रद्धालु राजेश जायसवाल ने दो किलो दस ग्राम वजन के मुकुट भगवान महाकाल को अर्पित किए। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राम शर्मा और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर