भस्मार्ती में शामिल हुए मीकासिंह

उज्जैन। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह शनिवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। इंदौर में एक निजी कार्यक्रम में आए मीका सिंह ने भस्मार्ती में हिस्सा लिया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर डेढ़ घंटे तक दिव्य दर्शन किए। बाद में मंदिर की देहरी से पूजन-अर्चन कर मत्था टेका। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे अपने दर्शन के लिए बुलाया। भस्मार्ती का अनुभव सबसे अलग और रूहानी है। मैं जब भी इंदौर आता हूं, महाकाल के दर्शन करने की कोशिश जरूर करता हूं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









