Advertisement

भाजपा के चार प्रकोष्ठ के संयोजक घोषित, दो उज्जैन से

सहकारिता में भटोल और सांस्कृतिक में यार्दे को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

Advertisement

प्रदेश स्तर पर बढ़ रहा उज्जैन का दबदबा

उज्जैन। भाजपा में उज्जैन का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को चार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घोषित किए गए, इनमें दो उज्जैन के हैं। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सहकारिता प्रकोष्ठ के लिए उज्जैन के किशन सिंह भटोल और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के लिए कपिल यार्दे को संयोजक नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में भोपाल के कर्नल ईशान आर और नि:शक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ में जबलपुर के संदीप रजक संयोजक बनाए गए हैं।

Advertisement

पहली प्राथमिकता कार्यकारिणी गठन: सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल यार्दे ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव की इच्छानुसार प्रदेशभर के कलाकारों को प्रकोष्ठ से जोड़ेंगे। अभी सबसे बड़ा काम प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तर की नियुक्तियों का रहेगा। कोशिश है कि वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर एक महीने के भीतर नियुक्तियों का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि जल्द से जल्द सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हो सके।

राहगीरी को भी प्रदेश भर में ले जाएंगे

Advertisement

यार्दे ने कहा कि उज्जैन में होने वाली राहगीरी अनूठी होती है। सर्दी के समय ऐसे आयोजन प्रदेश भर में कराने पर जोर रहेगा। इसी तरह गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को जोड़ेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें