Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
भाजपा ने चार जिलों के प्रभारी बदले
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारभाजपा ने चार जिलों के प्रभारी बदले

भाजपा ने चार जिलों के प्रभारी बदले

भाजपा ने चार जिलों के प्रभारी बदले

उज्जैन में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर्य को सौंपी कमान

पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत को आगर मालवा का प्रभार

पूर्व विधायक भारती को आगर मालवा में हारी विधानसभा सीट की जिम्मेदारी

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने नई जमावट शुरू कर दी है। प्रदेश के चार जिला प्रभारी बदल दिए हैं। अब नए प्रभारियों को जिम्मा सौंपा गया है।

उज्जैन नगर, आगर मालवा, खरगोन और गुना में भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए हैं। आगर मालवा का प्रभार चर्चा में है। यहां पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत को कमान सौंपी गई है, जबकि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को विधानसभा की हारी सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने चार जिला प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। कर्नाटक में मिली हार के बाद भाजपा के इस फैसले को भी अहम नजऱों से देखा जा रहा है। उज्जैन नगर में संगीता चौहान की जगह सुरेश आर्य को यह जिम्मा सौंपा गया है।

इसलिए आगर मालवा पर फोकस

आगर मालवा में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत को यह दायित्व सौंपा गया है। आगर मालवा में आकांक्षी विधानसभा के लिए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के पास ही जिम्मेदारी रहेगी। आकांक्षी विधानसभा का मतलब है जिन सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा को हार मिली।

यह जिम्मा भारती के पास रहेगा। भारती केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और उनके कारण ही भाजपा में शामिल हुए हैं। 2020 में आगर विधानसभा सीट के लिए कुल 48.63 प्रतिशत वोट पड़े थे। कांग्रेस से विपिन वानखेडे ने भाजपा के मनोज मनोहर उटवाल को 2 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस कारण इस सीट पर फोकस है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर