Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीभाजपा ने दीपावली मिलन समारोह मनाया

भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह मनाया

उज्जैन। भाजपा नगर द्वारा भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अहम हिस्सा है। यह त्योहार लोगों के घर-परिवार और नाते-रिश्तेदार सगे संबंधियों के बीच प्रेम और उल्लास पैदा करता है।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा पिछले लगभग 20 महीनों के बाद अब एक ऐसा मौका आया है जब हम एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांट रहे हैं । पिछले 20 महीनों से जिस तरह से हम सबने मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी है, आज उसी का नतीजा है कि हम यहां इकट्ठे हो पाए हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक पारस जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल, जगदीश अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, प्रदीप पांडे, इकबालसिंह गांधी, राजेन्द्र भारती, वीरेन्द्र कावडिय़ा, सोनू गेहलोद, राजेन्द्र झालानी, ओम जैन, सुरेश गिरी, ओम अग्रवाल, बुद्धिविलास उपाध्याय, अनिल शिंदे, अमित श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!