उज्जैन। वीरांगना रानी कमलापति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जंतर मंतर चौराहा जयसिंहपुरा पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया।
भाजपा अजा मोर्चा द्वारा गोंड बस्ती में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष को समूचे आदिवासी समाज से तत्काल माफी मांगना चाहिए।
इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दिनेश रायकवार, आयुष कोठारी, सुनील शर्मा, शुभम यादव, श्रीपाल राजावत, नितिन सेन, प्रतीक गहलोत, शुभम शिंदे सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।जानकार दीपक नामदेव ने दी।