अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: मप्र में स्काउट एवं गाइड आंदोलन के विकास में सहयोग हेतु भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश फाउंडेशन फैलोशिप सदस्यों का राज्य मुख्यालय, भोपाल में राज्य मुख्य आयुक्त पारसचन्द्र जैन द्वारा सम्मान किया गया।
राज्य मीडिया प्रभारी राधेश्याम चौऋषिया ने बताया कि संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट बी.एल. शर्मा ने किया। समारोह में राज्य उपाध्यक्ष ओ.पी. गुप्ता मुरैना, राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, राज्य कोषाध्यक्ष व कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा तथा राज्य आयुक्त रोवर राजीव जैन व राज्य संगठन आयुक्त गाइड चंद्रकांता उपाध्याय व सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट संभाग उज्जैन डॉ. सुरेश पाठक की उपस्थिति में सभी उपस्थित फैलोशिप सदस्यों तथा राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी द्वारा परिचय दिया गया।
कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त के मित्र राजेंद्र भूतड़ा, प्रोफेसर पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल ने 21000 राशि का सहयोग देकर फेलोशिप सदस्यता ग्रहण की। इसी कड़ी में सहारा शैक्षणिक समूह के प्रबंधक डॉ. मनोज दुबे ने 11000 रुपए नर्मदापुरम के वरिष्ठ स्काउटर विनोद मालवीय द्वारा रुपए 5000, सविता भाटिया राज्य आयुक्त बुलबुल ग्वालियर द्वारा 11000, विजय शिंदे वरिष्ठ स्काउटर जिला धार द्वारा 2100 रुपए की राशि प्रदान की।