Monday, December 11, 2023
Homeउज्जैन समाचारभारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में मचाई तबाही ,उज्जैन के 15 से...

भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में मचाई तबाही ,उज्जैन के 15 से अधिक लोग फंसे

जिला प्रशासन हरकत में आया, एडीएम ने कहा जल्द स्थिति स्पष्ट करेंगे

देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण काफी तबाही हुई है।

दोनों ही राज्यों में लैंडस्लाइड के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद हैं। काफी संख्या में लोग इधर-उधर फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।हिमाचल के कुल्लू के पर्यटन स्थलों-मनाली, मणिकर्ण व बंजार में हजारो की संख्या में कई टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हैं.बता दें कि देश में पांच राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश ने कहर बरपा रखा है। 4 दिनों में अब तक 100 मौतें हो चुकी हैं।

अक्षरविश्व न्यूज .उज्जैन हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में उज्जैन के कई सैलानी फंस गए हैं। पर्यटकों की संख्या 15 से अधिक बताई जा रही है। इनमें से 12 एक ही परिवार और उनके मित्र हैं। बीते तीन दिनों से स्वजन का उनसे संपर्क नहीं हुआ है। परिजनों ने शासन-प्रशासन के साथ ही विभिन्न माध्यमों से मदद की गुहार की है। सोशल मीडिया और अन्य स्त्रोत से मिली जानकारी के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। उज्जैन के एडीएम ने कहा जल्द स्थिति स्पष्ट करेंगे।

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय पुजारी महासंघ से जुड़े राजू बैरागी की बेटी मानसी तथा दामाद रितिक बैरागी के साथ नंदिनी बैरागी, पूर्णिमा बैरागी, भावेश बैरागी सहित परिवार से जुड़े कुल 12 सदस्य मनाली घूमने गए हुए हैं। तीन दिन पहले उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। बैरागी ने मदद के लिए हिमाचल प्रदेश में कुछ लोगों से बातचीत की है, लेकिन फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही है।

चार लोगों का परिवार से संपर्क- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच उज्जैन से गए चार सैलानी वहां फंस गए थे बीते दो दिनों से उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। इधर परिवार वालों का बुरा हाल था। उज्जैन में चार दोस्त अभिषेक राय, मकरंद मिश्रा, सन्नी यादव और मोहित यादव 6 जुलाई को मनाली घूमने गए थे।

मनाली में बारिश और प्राकृतिक आपदा में चारों फंस गए थे। आखिरी बार सन्नी यादव और मोहित यादव की बात 9 जुलाई को उनके उज्जैन निवासी चाचा हरिसिंह यादव से हुई थी। इसके बाद से चारों दोस्तों के फोन बंद थे। हरिसिंह यादव के मित्र पार्षद रविराय के अनुसार मंगलवार रात को सन्नी-मोहित से फोन पर संपर्क हो गया है। चारों सकुशल है।

हिमाचल में उज्जैन के कुछ लोग फंसे हैं। परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो रहा। हमारे इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। प्रशासन जल्द स्थिति को स्पष्ट करेगा। -अनुकूल जैन, एडीएम

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर